28.1 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वार्ड न०-2 एवं वार्ड न०-9 में पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला की , उदघाटन

*28 लाख 51 हजार 395 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने किया उदघाटन-

*जल जमाव से लोगों को मिला मुक्ति आवागमन का भी हुआ सुविधा- प्रभा देवी*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया  मानसी नगर पंचायत में लगातार क्षेत्र की विकास योजनाओं का कार्य की जा रही है। जनता की सुख सुविधाओं का पुरा ख्याल रखा जा रहा है। उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने क्षेत्र के वार्ड न०-2 एवं वार्ड न०-9 में पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन करने के बाद कहा। प्रभा देवी ने कहा की लगातार क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है।क्षेत्र के हरी गली मोहल्ले में सड़क एवं नाला का निर्माण किया जा रहा है। लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है। प्रभा देवी ने कहा की विकास कार्य हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा की सड़क एवं नाला बन जाने से लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिला है एवं आवागमन का भी सुविधा परस्त हुआ है। इधर मुख्य उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा मुख्य पार्षद प्रभा देवी हमेशा से विकास के प्रति चिंतित रहती है। लगातार क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। योजनाओं का भी उदघाटन लगातार हो रहा है। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलु सिंह ने कहा की दो वार्ड में पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का निर्माण कार्य का उदघाटन किया गया है। जिसमें वार्ड न०-2 में भिनक पंडित के घर से महेन्द्र पंडित के घर होते हुए ध्रुव पंडित एवं ईश्वर पंडित के घर तक 5 लाख 95 हजार 995 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला निर्माण का उदघाटन किया गया। वहीं वार्ड न९-9 में सुधीर यादव के घर एवं उमेश यादव के घर तक मदराधार तक 22 लाख 55 हजार 390 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क सह आरसीसी नाला का उदघाटन हुआ। गोलू सिंह ने कहा अब तक प्रत्येक वार्ड में योजनाओं का उदघाटन किया जा रहा।मौके पर वार्ड न०-2 के वार्ड पार्षद सुधीर कुमार, वार्ड पार्षद 9 के कंचन देवी, मनीष कुमार, विवेक कुमार, कुंदन पासवान,महेन्द्र पंडित, कक्कु कुमार, पाण्डव कुमार, बीरवल कुमार, पंकज कुमार, अर्जुन यादव, पुलिस यादव, शंकर यादव, बबलू साह नगर पंचायत कर्मी युद्धिष्टिर कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें