35.6 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

टीकाराम में दस दिवसीय रामधुनी कार्यक्रम का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काट कर किया शुभारंभ

*कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत टीकारामपुर (मथुरापुर) में आयोजित दस दिवसीय रामध्वनी कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नगर सभापति अर्चना कुमारी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शुभारंभ के पश्चात 51 प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण पूजा-पाठ के साथ किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय मेले का भी आगाज हुआ, जो स्थानीय लोगों के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह धार्मिक आयोजन लगातार नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान जैसे अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, पुष्पाधिवास, घृताधिवास, मिष्ठानाधिवास एवं फलाधिवास संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा और 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य रोशनी और भक्ति में सराबोर हो जाएगा। इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “रामध्वनी जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। नगर परिषद क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक समरसता को भी बढ़ावा देना है। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में भाईचारा, सौहार्द और सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार होता है। कार्यक्रम में कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू नेता उमेश सिंह, हरिशंकर सिंह, अमित कुमार पटेल, मनोज सिंह, बन्देलाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नबोध सिंह, पंकज सिंह, सुबोध सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह, कृष्णा कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा। यह आयोजन आगामी दिनों में और भी भव्य रूप लेने की संभावना है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें