जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 03 व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जूर्म में, 02 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म मे तथा 01 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में ई रिक्शा पार्क करने के जुर्म में, 11 पुरुष व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में तथा 02 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से दिव्यांग कोच में यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 19 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहद 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


