36.2 C
Khagaria
Monday, April 27, 2026

राज्य सरकार ने सभी विद्यालयों को 11 से 15 जून तक बंद करने का आदेश-सराहनीय -अमिल

जगदूत न्यूज़ एजेंसी-पंकज गुप्ता
पटना।प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी विद्यालयों को 11 से 15 जून तक बंद करने का आदेश सभी जिलों को दिया है। वहीं पहले भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी विद्यालयों में आठ जून तक छुट्टी दी गयी थी। जबकि स्कूलों में सोमवार को पढ़ाई शुरू हुई , लेकिन भीषण गर्मी एवं लू लहर के मद्देनजर बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। इससे संबंधित आदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा की ओर से सोमवार को जारी किया गया है।
शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की सूचना दी गयी है।इसके मद्देनजर 11 से 15 जून तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान विद्यालयों के शिक्षक भी अवकाश पर रहेंगे।इस स्थिति के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को 15 जून तक बंद करने का फैसला लिया है। इधर जगदूत न्यूज़ एजेंसी के अनुसार शिक्षक संघ मूल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार ने लिए गए निर्णय की सराहना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें