28.1 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वा जन्मदिन राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया के राजद नेताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में जन -जन के नेता गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77 वा जन्मदिन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया के राजद नेताओं के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।सामाजिक न्याय के प्रौधा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर राजद कार्यालय को बैलून फूल आदि से सुंदर ढंग से सजाया गया।राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने लालू प्रसाद यादव का 77 वां जन्मदिन राजद नेतओं के साथ केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया और कहा कि बिहार की राजनीति के साथ देश की राजनीति में अपनी अमिट पहचान रखने वाले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। 11 जून 1948 को उनका जन्म हुआ था। लालू प्रसाद यादव बिहार सहित पूरे देश के दलित,पिछड़ों ,अतिपिछड़ों,अल्पसंख्यक एवं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किये हैं।
लालू प्रसाद यादव सहृदयता और सहिष्णुता के साक्षात मजबूत शख्सियत, दमदार नेतृत्व एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी हैं। देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले संघर्ष के जीवंत प्रतिमूर्त, सर्वजन बहुजन के सच्चे हमदर्द, धर्मनिरपेक्षता भाईचारा व बंधुत्व के प्रखर पैरोकार, सामाजिक एकता और समरसता के महायोद्धा, सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा जन-जन के नेता हैं।
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर मुख्य रूप से मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव,महासचिव चंदन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, सचिव लड्डू रजक,शकलदीप यादव,वार्ड पार्षद पप्पू यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह,,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद यादव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,महिला जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,व्यसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शम्भू पौद्दार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,बेलदौर नगर अध्यक्ष संजय ताँती, युवा राजद जिला शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें