जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कुल 6 लोगों को रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से खड़ा रहने एवं पार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया । सभी गिरफ्तार 6 अभियुक्त के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया । वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम ने बताया कि ऐ आभियान लगातार जारी रहेगा। इस लिए सभी सर्वधारण, मनचले, आने जाने वालों को व्यक्ति हो जाए सावधान, अन्यथा पकड़े जाने पर सभी को न्याय के हिरासत में भेज दिया जायेगा।