32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा रतनी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया

जगदूतन्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रतनी फरीदपुर भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन, विद्यालय में संसाधनों की व्यवस्था, संचालन की स्थिति जैसे बिंदुओं पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवम शिक्षको से जानकारी मांगी गई तथा भौतिक रूप से इसकी जांच की गई। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरोगा बीघा के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के स्तर में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।नियमित पूरे विद्यालय के साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाध्यापक निर्देशित किए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा मध्यान भोजन की गुणवत्ता के भी जांच की गई एवं सख्त निर्देश दिया गया कि मध्यान भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाये।कुछ शिक्षक भी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में पठन-पाठन का स्तर सही रखें एवं बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उन्हें प्रतिवेदन उपलब्ध कराए। ड्यूटी में इस तरह की अनियमितता जिला प्रशासन के द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज जिला पदाधिकारी राज्य कृत इंटर विद्यालय, रकासिया, दयाल चक भी पहुंची। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की जांच में ,पंजी एवं भौतिक रूप से भी बच्चों की उपस्थिति, पंजीकृत बच्चों के संख्या की अपेक्षा कम पाई गई । विद्यालय में बच्चों की उपस्थित बेहतर हो इसके लिए सभी प्रयास करने का निर्देश प्रधानाध्यापक एवं उपस्थित शिक्षकों को दिया गया। विद्यालय के लैब, लाइब्रेरी ,कंप्यूटर लैब तथा स्मार्ट क्लास सभी का निरीक्षण किया गया , जिनमें बच्चों की उपस्थिति तथा इन अति महत्वपूर्ण क्लासरूम के कम उपयोग को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए की कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास में अधिक से अधिक अध्यापन कार्य कराया जाए। विद्यालय में साइंस लैब की आवश्यकता को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया की साइंस लैब के लिए प्रस्ताव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जिला को उपलब्ध कराए, जिससे इस दिशा में अग्रेतर कार्यान्वयन किया जा सके।विद्यालय में पठन-पाठन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले कमरों की संख्या कम है इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रतनी फरीदपुर को निदेश किया गया कि अतिरिक्त कमरों के निर्माण की व्यवस्था करें।
सरता हाई स्कूल रतनी फरीदपुर के जांच के क्रम में पाया गया की 11वीं एवं 12वीं की कक्षाएं दोपहर 12:00 ही बंद हो चुकी हैं एवं इन दोनों कक्षाओं के कोई भी विद्यार्थी विद्यालय में नहीं है, इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा आपत्ति जताया गया एवं विद्यालय के इन उच्च कक्षाओं का संचालन सही ढंग से नहीं होने के कारण विद्यालय के प्राचार्य से जवाब तलब करते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया।विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति एवं नामांकन के अनुरूप बच्चों का विद्यालय में ना पाया जाना, इन सभी पर जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ा निर्देश दिए गया की विद्यालय का संचालन एवं बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं जो भी शिक्षक बिना अनुमति के गायब रह रहे हैं उन पर कार्यवाही करना भी सुनिश्चित
करें।विद्यालयों में शिक्षको की अनुपस्थिति ,संचालन में कमी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रतनी फरीदपुर द्वारा इस सभी बिंदुओं पर अनुश्रवण में कोताही बरतने के कारण जिला पदाधिकारी द्वारा उन्हें स्पष्टीकरण सौंपने का निर्देश दिया गया।बच्चे देश का भविष्य है । बच्चों के पठन-पाठन एवं पोषण के लिए सरकार बृहद पैमाने पर कार्यक्रम चल रही है। अतः सरकारी विद्यालयों में किसी भी स्तर पर इसमें कोताही बरतने वालों पर जिला प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें