26.7 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगी बिहार में – रोशनी जायसवाल

जगदूत न्यूज नेटवर्क 

*सम्राट जीना व रोशनी जायसवाल बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी बनें*

*सम्राट व रोशनी को युवा कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार – सोनू अग्रवाल*

*सम्राट जीना व रोशनी जायसवाल के युवा कांग्रेस बिहार प्रभारी बनने पर दी बधाई – सोनू अग्रवाल*

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास व प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव केशरी सम्राट जीना व भारतीय युवा कांग्रेस की संयुक्त सचिव सह प्रखर वक्ता रोशनी जायसवाल जी कों बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का बिहार प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं मिडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने कहा सम्राट जीना व रोशनी जायसवाल जी के बिहार प्रभारी बननें से युवा कांग्रेस सशक्त और मजबूत संगठन बनकर बिहार में उभरेगा आशा है आपकें कुशल नेतृत्व से बिहार में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस निश्चित रूप एक आयाम हासिल करेगा। वहीं सम्राट जीना व रोशनी जायसवाल जी पर बिहार में संगठन मजबूती कों लेकर उनपर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है।बिहार प्रदेश प्रभारी कि जिम्मेवारी दिए जाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी0वी0 जी व युवाओं के आइकन राहुल गांधी जी आयरन लेडी प्रियंका गांधी जी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार को दों ऊर्जावान प्रभारी दिए जिससे बिहार में युवा कांग्रेस से महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष तौर पर रोशनी की अहम भूमिका होगी। वहीं बिहार प्रभारी बनाए जाने पर दौलत इमाम, विवेक चौबे, डॉ आलोक, ऋचा सिंह, खुशबू, विशाल यादव, चंदन यादव, नंदन पासवान, विकाश झा, उज्वल कुमार, सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

सोनू अग्रवाल
प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस (बिहार)

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें