जगदूत न्यूज ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट.बिहार.बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने लोगों को न्याय दिलाने के साथ साथ मदद करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।इसी कड़ी में पीएलवी गिरिंदर कुमार चौधरी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए 17 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल उसके असली मालिक को लौटा दिया है।लाखो गांव के रहने वाले पीएलवी गिरिंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मोटरसाइकिल से अपने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय बेगूसराय जा रहा था।इसी दौरान मोहम्मदपुर स्थित एनएच हाईवे- 31 पर सड़क किनारे 17 हजार रुपये की कीमत का नया फोन पड़ा मिला।फोन में पासवर्ड होने के कारण पीएलवी गिरिंद्र कुमार चौधरी ने इस मोबाइल को अपने डीएलएसए कार्यालय में लेकर आए।इसी दौरान उक्त मोबाइल पर धबौली निवासी मोबाइल मालिक संजय कुमार का कॉल आया जहां पीएलवी ने मोबाइल मिलने की सूचना दी।सूचना मिलने पर मोबाइल मालिक संजय कुमार ने पीएलवी संजय कुमार से मोबाइल लेने के लिए डीएलएसए कार्यालय पहुंचा,जहां पीएलवी गिरिंद्र कुमार चौधरी ने मोबाइल के असली मालिक की वैरिफिकेशन और उसके फिंगर प्रिंट से मोबाइल खोलकर तसल्ली की और मोबाइल उसे सौंप दिया। मोबाइल वापिस मिलने पर मोबाइल मालिक संजय कुमार ने पीएलवी गिरिंद्र कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के टीम को ईमानदारी की जमकर तारीफ की।और उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद दिया।इस अवसर पर प्राधिकरण के कर्मी उदय कुमार,कौनैन अली,शशिकांत कुमार,संगम मिश्रा,सौरभ कुमार,रंजीत कुमार, इंद्रसेन कुमार आदि मौजूद थे।


