38.9 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल ,एकंगरसराय (नालंदा )द्वारा दूरभाष एवं उनके पत्रांक -754 दिनांक 3.8. 2024 के माध्यम से संभावित बाढ़ की सूचना उपलब्ध कराई गई है

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिसके आधार पर निम्न रूप से आवश्यक अलर्ट जारी किया जाता है।
दिनांक 3 अगस्त 2024 को सुबह लगभग 7:15 बजे में बिहार -झारखंड राज्य के सीमा पर अवस्थित घोड़ाघाट वियर पर झारखंड में जहानाबाद जिला से बहने वाली नदियों के कैचमेंट एरिया में अधिक वर्षा होने के कारण उक्त वेयर का फॉलिंग शटर तोड़ते हुए जल प्रवाह आगे बढ़ी है। सूचना के अनुसार वर्ष 2016 के बाद ये सबसे अधिक तेज बहाव वाला जल प्रवाह है। इस कारण हंटरगंज स्थान से उद्गम होने वाली मोरहर एवं पुनपुन नदी में कल दिनांक 4 अगस्त 2024 तक जहानाबाद जिला के क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पानी आने की प्रबल संभावना है। साथ ही मोरहर नदी से निकलने वाली अन्य नदियो यथा दरधा , बलटैया, जमुने (यमुने)आदि में भी पर्याप्त मात्रा में पानी आने की संभावना है।
फल्गु नदी में आज दिनांक 3 अगस्त 2024 के रात्रि तक उदेरस्थान बराज तक पानी आने की प्रबल संभावना है जिसे स्थिति के अनुसार बराज का गेट खोलते हुए डाउनस्ट्रीम में प्रवाहित कर दिया जाएगा ,जिसके कारण हुलासगंज घोसी एवं मोदनगंज अंचल क्षेत्र के इन नदियों के जलस्तर में तेजी से बदलाव की प्रबल संभावना है।
अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,जहानाबाद ,कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल एकंगरसराय (नालंदा), कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल उदेरास्थान ,जहानाबाद एवं घोसी ,कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल ,जहानाबाद ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जहानाबाद ,नगर पंचायत मखदुमपुर घोसी, काको, सभी अंचल अधिकारी ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी ,सभी थाना अध्यक्ष ,ओपी प्रभारी ,जिला जहानाबाद को निर्देशित किये गए हैं कि उपरोक्त सूचना के आलोक में आवश्यक तैयारी रखते हुए पूर्णतः उच्चतम चेतावनी के स्तर पर अपने-अपने तैयारियों को सुनिश्चित रखेंगे एवं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से अभिलंब निपटने हेतु अग्रेतर कार्यवाही करेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें