जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार एवं सीआईबी गडहरा की टीम द्वारा संयुक्त रूप से खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 4 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ट्रेन में खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, 5 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में एवं 1 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से विकलांग कोच में यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 10 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट में 10 लोगों को गिरफ्तार किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


