जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री अमित सरन द्वारा सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी–कटिहार खंड का विस्तृत एवं सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के क्रम में लखमिनियां स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिये। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये । साथ ही प्लेटफॉर्म एवं पैनल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था की जाँच किये। इसके पश्चात खगड़िया स्टेशन का निरीक्षण किये ।
यहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संयुक्त क्रू लॉबी, फुट ओवर ब्रिज (FOB), बुकिंग कार्यालय एवं पार्सल कार्यालय का निरीक्षण कर यात्रियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिये। निरीक्षण के दौरान थानाबिहपुर स्टेशन पर स्टेशन परिसर, स्टॉल, रेलवे अस्पताल, पुस्तकालय एवं पैनल रूम का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण क्रम में नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण करते हुए पैनल, सिग्नलिंग व्यवस्था एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रगति कार्यों का जायजा लिये। सुरक्षा मानकों के पालन एवं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिये। इसके अतिरिक्त खरीक एवं उमेश नगर स्टेशन का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किये तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने कहा कि सोनपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन तथा आधुनिक अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने कहे। इस निरीक्षण के दौरान मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजिनियर (।।) खान अफिजूर रहमान एवं मंडल के अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर द्वारा सोनपुर–बरौनी एवं बरौनी,कटिहार रेलखंड का निरीक्षण
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


