जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट चौसा मधेपुरा गुरूवार को चौसा प्रखंड के चंदा _फुलौत स्थित सैफुल्लाह सिद्दीकी, के दरवाजे पर डा. भीमराव आंबेडकर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सिमा गुप्ता ने बाबा साहेब के विचार धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से अपील किया कि उनके विचार धाराओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाया जाय।पंचायत राजद अध्यक्ष कैसर सिद्दीकी कहा कि केन्द्र में बैठे सताधारी दल बाबा साहेब के सपनों को साकार नहीं होने देना चाहते हैं।
जिसके लिए हम सभी लोगों को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। परिचर्चा में सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव, अनस रजा, शाहिद रजा कैलाश यादव,रिंकू कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार,राजकिशोर यादव, पिंकी देवी,अंजय राय आदि मौजूद थे।
राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की अम्बेडकर पर परिचर्चा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


