*अलौली सहित वंचित प्रखंडों के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति सूची में शामिल कर फार्म जमा लेकर मुआवजा दिया जाय – किरण देव यादव*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया अलौली देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले में कृषि भवन अलौली के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा सहायक कृषि तकनीकी अजीत कुमार एवं लेखापाल नाथो यादव को जिलाधिकारी एवं कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम मांग पत्र सौंपा गया। श्री यादव ने कहा कि विगत 20 मार्च को बे मौसम आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि से मक्का गेहूं आम लीची फसल बर्बाद हो गया। मांगों के बाबत सरकार ने राहत अनुदान राशि देने की घोषणा किये, किंतु अलौली प्रखंड को फसल क्षतिपूर्ति सूची से वंचित कर दिया गया। मांगो के बाबत जिलाधिकारी ने पुर्नजांच कर रिपोर्ट देने की आदेश जारी किए, बावजूद अलौली प्रखंड के किसानों का फसल क्षतिपूर्ति फॉर्म नहीं ली जा रही है, इसके विरोध में आंदोलन किया गया। श्री यादव ने कहा कि आंदोलन के मद्देनजर प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समन्वयक कार्यालय से गायब थे। श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को पुन: जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिए थे। श्री यादव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि किसानों का फसल क्षति पूर्ति हेतु आदेश जारी नहीं होगा, फार्म जमा नहीं ली गई तो फसल क्षतिपूर्ति सूची से वंचित अलौली प्रखंड सहित अन्य प्रखंड के किसानों के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष आक्रोषपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार सरकार प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में समाजसेवी किरण देव यादव, मुसहरु यादव, विकास यादव, गंगा प्रसाद यादव, अरुण यादव, कमलेश्वरी सिंह, अकली देवी आदि ने भाग लिया।


