जगदूत न्यूज बेगुसराय से नबी आलम कि रिपोर्ट अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय अलाव गांव जाकर सुर संग्राम के उपविजेता चंद्रवंशी समाज के लाल किशन चंद्रवंशी को सम्मानित किया । कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि किशन कुमार चंद्रवंशी न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे बिहार समेत पूरे भारत के चंद्रवंशी समाज का मान बढ़ाया है।
पूरे भारतवर्ष के चंद्रवंशी समाज की ओर से किशन कुमार को बहुत-बहुत बधाई ढेर एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। उपस्थित लोगों ने इनके उज्जवल, समृद्ध और सुखद भविष्य की कामना की। मौके पर लखीसराय जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, जमुई जिला युवा अध्यक्ष डब्लू चंद्रवंशी, खगड़िया जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन, भगवानपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी,सुनील कुमार ,गणेशाराम चंद्रवंशी राम रतन राम चंद्रवंशी ,मुकेश कुमार चंद्रवंशी ,अनिल चंद्रवंशी,किशन चंद्रवंशी के पिता हरिद्वार राम चंद्रवंशी बड़ी संख्या में चंद्रवंशी परिवार के लिए उपस्थित थे।
किशन चंद्रवंशी ने बेगूसराय नहीं बिहार समेत पूरे भारत के चंद्रवंशी समाज का मान बढ़ाया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


