28.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक नाबालिक लडका को संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घुमते देख, उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान  एक नाबालिक लडका को खगड़िया स्टेशन  पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घुमते हुऐ पाया गया। पूछ ताछ किया गया तो लड़के ने अपना नाम व् पता- राज कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता- राजन भगत, माता- रिंकी देवी, घर-लोहा पट्टी नजदीक सागरमल चौक, वार्ड नंबर- मालूम नहीं, थाना- नगर, जिला- खगड़िया बताया | खगड़िया स्टेशन पर आने कारण पूंछा तो बताया कि मेरी ममी मारी थी इसलिए भाग आये थे । तत्पश्चात उक्त लड़के को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया | उक्त लड़के के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए जैवक माता- पिता के मिलने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें