जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक निक्की कुमारी, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया । वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि दो व्यक्ति को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, तीन व्यक्तियों को स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने की जुर्म में, एक व्यक्तियों को दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, छः व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से महिला कोच में यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 12 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


