28.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने मुख वधिर बच्चा अकेले ट्रेन में घूम रही रेस्कियु कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  नियंत्रण कक्ष सोनपुर से सुचना मिला कि गाडी संख्या- 13227 अप सहरसा –राजेंद्रनगर एक्सप्रेस में एक नाबालिक बच्ची उम्र लगभग-05 वर्ष, मुख वधिर है , जो अकेले ट्रेन में घूम रही है । सुचना पाकर उक्त गाडी के खगड़िया समय करीब 16:40 बजे आगमन पर ड्यूटी अधिकारी सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह द्वारा अटेंड कर बच्ची को रेस्कियु किया गया । चुकी बच्ची मुख वधिर है इसलिए उसका नाम व् पता ज्ञात नहीं हुआ है । तत्पश्चात 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया को सूचित करते हुए बच्ची को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया लाया गया जन्हा महिला आरक्षी नीरज कुमारी के देख रेख में रखा गया । चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आये, जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्ची को उसके माता पिता के आने तक बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें