32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद 162वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जहानाबाद प्रखंड के ग्राम पंडुई में किया गया।गांव में स्थित तालाब के किनारे अस्सी पौधों का रोपण किया गया।जिसमें पीपल,नीम,जामुन,आंवला, बेल,सागवान,गम्हार एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित राजेश कुमार उर्फ अनिल कुमार ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस -पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है।पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।
मौके पर उपस्थित गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता सह घोषी प्रखंड के पूर्व प्रमुख गिरिजा सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल वन विभाग का ही कार्य नहीं है।यह हम सभी का दायित्व है कि पौधरोपण उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, व्यस्थापक कौशल कुमार, शंकर कुमार, विनोद कुमार, नीतीश कुमार, विनीत कुमार, अंशुल कुमार, नीलकंठ शर्मा, मधुकर वत्स, प्रवीण कुमार, शशांक कुमार, राकेश कुमार, पिकी विन्द,धीरज राम,सचिन कुमार, मनीष कुमार, उमाशंकर, निखिल कुमार, पवन कुमार, आदित्य कुमार, लालू कुमार, धीरज कुमार, विकी कुमार एवं अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें