32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

घोसी प्रखंड के उच्च विद्यालय शाहपुर में एक जुलाई से आठ जुलाई तक समर कैंप का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

समर कैंप में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।समर कैंप में मिशन लाइफ के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा संबंधी विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया गया।समर कैंप के अंतिम दिन एकल प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया।विद्यार्थियों के बीच प्लास्टिक इस्तेमाल के नुकसान पर चर्चा की गई। समर कैंप के समापन अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक शिशुपाल सिंह ने कहा कि समर कैंप के सातों दिन अलग-अलग थीम के जरिए इको क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और विद्यालय के छात्राओं द्वारा नींबू के चार पौधे लगाए गए । मौके पर शिक्षक ऋषिराज,राहुल कुमार,गौरव राजपूत,अमन कपूर,संध्या कुमारी,संजय कुमार,शक्ति कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें