जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 11 मामले, जिला पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई हेतु लाया गया, जिसमें 05 का निष्पादन किया गया है, जिसमें थाना प्रभारी, मखदुमपुर का 01 मामला धारा 107 लगाने से संबंधित,अंचल अधिकारी, घोषी का 01 मामला जमाबंदी में नाम सुधार करने से संबंधित, अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 01 मामला जमीन का मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल का 01 मामला बिजली का पोल/तार पहुंचाने से तथा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद का 01 मामला का होल्डिंग टैक्स में नाम सुधार/जोड़ने से संबंधित है।शेष 06 मामलों में अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर का 01 मामला अस्थाई अतिक्रमण हटाने से संबंधित, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, काको का 02 मामला जिसमें 01 मामला अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित एवं 01 मामला बंदोबस्त प्रावधान उपलब्ध कराने से संबंधित तथा कार्यपालक अधिकारी, विद्युत प्रमंडल का 02 मामला दोनों बिजली का तार गलत लगाने से संबंधित है। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।


