42.4 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

जिला स्तरीय खेल भवन सह व्यायामशाला में सुविधाओं को और बेहतर करने का किया जा रहा है प्रयास, ली जाएंगी जिम इंस्ट्रक्टर एवं योग प्रशिक्षक की सेवाएं

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

गांधी मैदान के पश्चिम दिशा में एक अत्याधुनिक खेल भवन सह व्यायाम शाला अवस्थित है ,जिसके भूतल पर अत्याधुनिक व्यायाम की मशीनों से सुसज्जित जिम भी है। खिलाड़ियों एवं आम लोगों के लिए जिम की सुविधा दी जा रही है। आमजन मामूली शुल्क देकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इस जिम हेतू जिम इंस्ट्रक्टर की अस्थाई सेवाएं लेने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा नोटिस जारी की गई है ,जिसके तहत 18 से 50 वर्ष के अभ्यर्थी जो की दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा इस कार्य का अनुभव हो आवेदन कर सकते हैं ।आवेदन 12 जुलाई से 18 जुलाई तक व्यक्तिगत तौर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा जहानाबाद के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं अथवा इसी कार्यालय के ईमेल:sportsofficejehanabad@gmail.com पर आवेदन सभी कागजातों को संलग्न करते हुए भेजे जा सकते हैं, जो भी अभ्यर्थी जहानाबाद के स्थानीय निवासी होंगे तथा जिम ट्रेनर संबंधी शैक्षणिक अहर्ता रखते होंगे या फिर इस कार्य में ज्यादा अनुभव होगा उनको प्राथमिकता दी जाएगी।इसी प्रकार योग प्रशिक्षक की भी अस्थाई तौर पर सेवाएं लेने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया है। इसके लिए भी 12 जुलाई से 18 जुलाई तक अहर्ता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए साथ ही दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है एवं योग प्रशिक्षक के तौर पर उन्हें अनुभव प्राप्त भी होना चाहिए। जिला के स्थानीय निवासियों एवं यदि योग के क्षेत्र में शैक्षणिक प्रशिक्षण भी रखते हो तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। ज्यादा अनुभव वाले योग प्रशिक्षक वांछित होंगे।
अतः जो भी अभ्यर्थी इन दोनों श्रेणियां में अस्थाई सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह दिए गए तिथियां में ही, बताए गए माध्यम से आवेदन करें। इससे संबंधित सारी जानकारी NIC जहानाबाद के पेज पर भी उपलब्ध करा दी गई है जहां से आवेदन पत्र भी डाउनलोड किये जा सकते हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें