जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
पूरे बिहार के सभी जिलों में आज स्पेशल ड्राइव चलाकर उन बसों के विरुद्ध जो कि ट्रैफिक एवम परिवहन के नियमों को ताक पर रखते हुए बिना सही कागजातों के एवम बिना सही परमिट के बसों का संचालन कर रहे हैं ,के विरुद्ध कार्यवाही की गई। सचिव परिवहन विभाग , बिहार , श्री संजय कुमार अग्रवाल के द्वारा इस हेतु 13 जुलाई 2024 को सभी जिला परिवहन पदाधिकारियो के साथ vc के माध्यम से समीक्षा बैठक भी की गई है एवं इसके तहत यातायात के एक अति महत्वपूर्ण संसाधन बसों के कागजात, जिसमें परमिट, पॉल्यूशन जांच, इंश्योरेंस का ससमय नवीकरण , फिटनेस , रोड टैक्स जैसे कागजातों की चेकिंग का निर्देश दिया गया ।
निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी , जहानाबाद ,श्री राहुल कुमार के द्वारा अपने टीम के साथ कुल 9 बसों के विरुद्ध चालान करते हुए 149312 रुपए का दंड वसूला गया। साथ ही वैसे बस मालिको को सख्त निर्देश दिया गया की जिनके द्वारा फर्जी मोबाइल नंबर से निबंधन कराया जायेगा, उनकी अनुज्ञप्ति रद्द करते हुए उनके विरुद्ध FIR दर्ज कराई जाएगी।
बताते चले कि ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन की दिशा में परिवहन विभाग अत्यंत सख्ती से कार्रवाई करने के लिए, सभी जिलों को निर्देशित कर चुका है । इस हेतु सचिव स्तर से लगातार सभी जिलों में की जा रही करवाई की समीक्षा की जा रही है। जिला पदाधिकारी भी इसके लिए लगातार अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किए जा रहे हैं।इसके तहत दोपहिया ,चार पहिया एवं ट्रांसपोर्ट के अन्य माध्यमों पर भी लगातार रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है एवं नियमों की अनदेखी करने वालो के विरुद्ध चालान के माध्यम से दंड की वसूली की जा रही है।
विगत 8 जुलाई को जिला पदाधिकारी द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को स्पष्ट निर्देश के उद्देश्य अपनी उपस्थिति में कार्यवाई की गई थी तथा जिला परिवहन पदाधिकारी एवम डीएसपी , यातायात दोनो को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो से निबटने के लिए लगातार कारवाही का निर्देश दिया गया था। तब से लेकर अब तक जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा 4 लाख से ज्यादा का दंड वसूला जा चुका है।


