28.1 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

डॉ० दिलीप जायसवाल-सहरसा,महेश्वर हजारी बनें खगड़िया २० सूत्री प्रभारी, जानें कौन कहाँ

JNA.पंकज गुप्ता
पटना। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा तथा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।जेएनएन के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। जबकि उप सीएम सम्राट चौधरी को पटना और विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर, भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया, नालंदा व मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद और मंत्री सुमित कुमार सह सारण का मंत्री बनाया गया है। वहीं नितिन नवीन को बक्सर और जमा खान को दो जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया।वहीं मंत्री नितिन नवीन को बक्सर, कैमूर, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को सहरसा, मंत्री महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमार को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरी सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुदेश मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।जहां विकास की गति बढ़ेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें