32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता 25 अप्रैल को खगड़िया में प्रतियोगिता का आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया मानसी,  23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता 25 अप्रैल को खगड़िया में  अखिल बिहार शतरंज संघ पटना से मान्यता प्राप्त नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में 23 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर खगड़िया में 25 अप्रैल को सुबह दस बजे से आयोजित किया जाएगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि U 7, U 9, U 11, U 13 के खगड़िया जिला के ही बालक व बालिका खिलाड़ी इस जिलास्तरिय प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि चारों आयु वर्ग केटेगरी से चयनित दो बालक और दो बालिका को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए इंट्री फीस अकादमी की ओर से दिया जाएगा। खगड़िया जिला के शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। शतरंज खेल को जन जन तक पहुँचाने के लिए अकादमी कि ओर से यह प्रयास किया जा रहा है। मुख्य निर्णायक चन्द्रराज, सहायक निर्णायक जे के जवाहर और केशव कुमार यशवंत रहेंगें।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानन्दपुर के चेयरमैन डाक्टर विवेकानंद, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पोद्दार, संयुक्त सचिव संजय कुमार , संतोष कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता सहायता कर रहें हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें