जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भाजपा वैश्य समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर जगन्नाथ गुप्ता एवं प्रदेश के नेता अजय कुमार गुप्ता जहानाबाद में पहुंचकर वनिज प्रकोष्ठ संगठन से जुड़े नेताओं से मिलकर भी भाभा शाह की जयंती समारोह में भाग लेने की लोगों से की अपील।
एंकर इंट्रो बिहार के जहानाबाद जिले के एक निजी रेस्ट हाउस में वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर जगरनाथ गुप्ता और वाणिज्य प्रकोष्ठ के भाजपा के नेता अजय कुमार गुप्ता ने जहानाबाद व्यवसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अपील किया है कि आगामी 29 अप्रैल 2026 को पटना के रविंद्र भवन में भाभा शाह की जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित की जाएगी और उसे जयंती समारोह में भारी संख्या में लोग शिरकत करें। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के संयोजक जगरनाथ गुप्ता ने कहा कि हमारे भाभा शाह पूर्वज थे और उनकी जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से पटना के रविंद्र भवन में आयोजित की जाएगी। इस जयंती समारोह का उद्घाटन बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रकोष्ठ के नेता अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास करेगा और लोगों के रोजगार के अवसर के लिए उद्योग लगाए जायेंगे। बिहार की जनता अमन और चैन से अपनी व्यवसाय अपनी रोजगार करेगी। इस मौके पर सुशील गुप्ता नरेश गुप्ता पार्षद विजय सत्कार दामोदर प्रसाद शाह क्षेत्रीय प्रभारी लड्डू कुमार अजय गुप्तांग पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
भाभा शाह की जयंती .समारोह रविंद्र भवन में 29अप्रैल 2026
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


