29.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

महिलाओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना है , डॉ राकेश कुमार सिंह

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जहानाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता के माध्यम से पहल करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापक स्तर पर जिले में महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने एवं सशक्तिकरण करने का पहल जागरूकता के माध्यम से होनी चाहिए। आज भी कानूनी जानकारी के अभाव में पीड़ित महिलाएं कानून का लाभ उठाने से वंचित रह जाती है। समाज के उपेक्षित और बहिष्कृत समूहों को प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व,कानूनी साक्षरता और जागरूकता प्रदान करते हुए एवं कानूनी रूप से उपलब्ध लाभों तथा हकदार लाभार्थियों के बीच के अंतर को भरते हुए उन्होंने उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। तथा विवादों का अनौपचारिक, त्वरित, सस्ता और प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए लोक अदालतों और अन्य वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को उपयोग कर मजबूत बनाकर इसे सुलभ न्याय दिलाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सकती है।

उन्होंने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार से अनुरोध करते हुए कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करा कर लोगों को लाभान्वित कराएं।राजेश पांडेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ने बताया कि जहानाबाद जिले में महिलाओं को सशक्तिकरण करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2023,शनिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन एवं 22 जुलाई 2023, शनिवार ,ग्राम कंपलेक्स समाहरणालय भवन जहानाबाद तथा अरवल जिले में अरवल समाहरणालय सभा कक्ष में दिनांक 28 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं से संबंधित विषय पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम से महिलाएं कानूनी जानकारी प्राप्त करा कर सशक्त बनाने की दिशा में प्राधिकार द्वारा सार्थक पहल की जा रही है। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता विधि विशेषज्ञ, देवरानी कुमारी, रीता कुमारी सक्सेना, किरण कुमारी, द्वारा कानूनी विषयों पर जानकारी दी जाएगी। सभी विभागों में कार्यरत महिला पदाधिकारी एवं कर्मियों का प्रतिनिधित्व कराने के लिए संबंधित विभागों को भी सूचना भेजी गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें