जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
योग संवाद एवं शिविर मेंप्रवीण कुमार तेवतिया (मार्कोस कमाण्डो) का जहानाबाद में हुआ भव्य स्वागत , मुम्बई ताज होटल ब्लास्ट में आतंकीं कसाब के बिरुद्ध मोर्चा लेने वाले वीर, प्रवीण कुमार तेवतिया(मार्कोस कमाण्डो) जी ११ जुलाई को इंडोर स्टेडियम जहानाबाद में पतंजलि द्वारा आयोजित योग शिविर में कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत हुआ । आयरन मैन के उपाधि प्राप्त, योग ऋषि रामदेव जी के शिष्य शौर्य चक्र सहित बत्तीस से अधिक अवार्ड से सम्मानित प्रवीण कुमार तेवतिया जी सुबह ६-८ बजे तक योग शिविर में हिस्सा लेने के उपरान्त सुनील सर के मचला स्थित पीपीएम स्कूल में अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में छात्रो के मध्य दस बजे से योग संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए,, जहां छात्रों एवम् शिक्षकों में ह्रदय से पुष्प-अक्षत , अंग वस्त्र , बैंड बाजे से स्वागत किया ,,, इसके अतिरिक्त करौना में संचालित श्याम स्कूल ऑफ़ नर्सिंग में छात्राओ के बीच बारह बजे से योग संवाद किया । छात्र छात्राओ को बहुत सारे योग टिप्स दिए,, श्वास/सॉस लेने का बेहतरीन तरीक़ा बताये ।इसके उपरान्त पुनः चार बजे संध्या में मखदुमपुर के गाँव में योग संवाद किया ! उक्त सभी कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी सुनील स्वाभिमानी , राज्य संवाद प्रभारी अरुण कुमार , योग गुरु राकेश कुमार , युवा भारत के ज़िला प्रभारी सुजीत कुमार सहित ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार शामिल रहें।


