जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर ट्रेन के SLR कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दिव्यांग कोच से अनधिकृत यात्रा करते आठ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अवैध रुप से गाड़ी संख्या 24619 में ACP करने के जुर्म एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि सभी व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रेम कुमार झा ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशा खुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।


