जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी प्रदेश युवा नेता सोनू अग्रवाल ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में प्रश्न-पत्र लीक से लेकर परीक्षा परिणाम तक में बड़े पैमाने पर धांधली की बात सामने आ रही है। सोनू अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के अभ्यर्थियों द्वारा लगातार धांधली से जुड़े कई तरह के सवाल खड़े किया जा रहा हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में 67 परीक्षार्थियों ने टॉप रैंक हासिल किया है और इनमें से छह अभ्यर्थी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं। टॉप रैंक हासिल करने वाले 67 अभ्यर्थी को 720 अंक में से 720 अंक मिला है। सभी को एक समान अंक मिलना कई सवाल पैदा करता है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि धांधली के बिना इस तरह का परिणाम आ ही नही सकता है। अग्रवाल ने कहा कि जांच के उपरांत कई तथ्य और सामने आएंगे । सत्ता संरक्षित शिक्षा माफियाओं के द्वारा लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। धांधली उपरांत परीक्षा परिणाम से लाखों अभ्यर्थियों के सपनों की हत्या हुई है। परीक्षा परिणाम से आहत कई अभ्यर्थियों ने आत्महत्या तक कर ली है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।
नई खबरें


