जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया एक यात्री- बंटी कुमार प्रजापति, उम्र- 30 वर्ष, पिता- गंगा सहाय, घर- कशवा शहर, थाना- नान्दोती, जिला-करोली, जिला- करोली (राजस्थान) अपने पत्नी तथा एक छोटे बच्चे के साथ आरपीएफ पोस्ट खगड़िया आया तथा सुचना दिया कि वे दिनांक- 17/06/24 को गाडी संख्या- 19615 कवीगुरु एक्सप्रेस से जयपुर से कामख्या मेले में सामान बिक्री के लिए जा रहे थे । इनके पास जनरल कोच का टिकट नंबर- ADB31955709, JAIPUR JN TO KAMAKHYA JN, DT- 17/06/24 था , परन्तु जनरल कोच में भारी भीड़ होने के कारण वे ऑन ड्यूटी TTE से पूछ कर एस-1 कोच में चढ़ गए थे। तथा बर्थ नंबर-77, 78 के पास अपना तीन बैग रख कर अगल-बगल में बैठे हुए थे । उक्त गाडी दिनांक- 19/06/24 को खगड़िया से समय करीब 19:05 बजे खुलने के पश्चात इनका एक बैग जिसमें मोती मला, चाभी रिंग आदि कुल लगभग 50000/- रुपया का सामान था। गायब पाया तब इन्होने उक्त गाडी से कटिहार में उतरकर खगड़िया आया । उक्त यात्री ने बताया कि एस-1 कोच में बर्थ नंबर-77, 78 पर यात्रा कर रहे यात्री अपने परिवार के साथ बहुत सारे सामान लेकर खगड़िया में उतरा है। संम्भवतः उन्ही लोगो द्वारा गलती से अपना बैग समझ कर उतार लिया होगा । तत्पश्चात आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम ने उक्त गाडी के कोच में बर्थ नंबर-77, 78 पर यात्रा कर रहे यात्री के बारे में पता करने हेतु prs उदयपुर , prs जयपुर , prs सांगानेर आदि से संपर्क कर यात्री का डिटेल्स लिया तो ज्ञात हुआ, कि मोहम्मद सैफुल्ला, उम्र- 34 वर्ष, पिता- मोहम्मद जलील , घर- चक्मक्का, वार्ड नंबर- 16, थाना- सिमरी बख्तियारपुर, जिला- खगड़िया अपने पत्नी ,बच्चे, भाई सहित कुल 18 लोग जयपुर से खगड़िया के लिए यात्रा कर रहे थे । उक्त गाडी के खगड़िया आने पर अपने साथ लिए लगभग 17 लगेज उतारने के क्रम में उनके बर्थ के पास रखा एक अन्य यात्री का लगेज भी उतर गया । खगड़िया उतरते ही सिमरी बख्तियारपुर के लियी आई एक पस्सेंजर ट्रेन से चढ़कर घर चले गए थे । ,घर पर जाकर देखा तो एक अतिरिक्त बैग पाया, जिसे इन्होने जामा करने का सोच रहे थे तभी आरपीएफ खगड़िया द्वारा फोन गया तो वे बैग लेकर आरपीएफ खगड़िया पहुंचे जंहा बैग के स्वामी बंटी प्रजापति ने अपना बैग कि पहचान किया तथा सभी सामान सुरक्षित पाया । तत्पश्चात उक्त बरामद बैग को उचित पहचान एवं जांच पड़ताल कर उसके स्वामी बंटी कुमार प्रजापति को सही सलामत सुपुर्द किया गया । सामान पाकर यात्री ने बहुत ही खुशी जाहिर किया एवं आरपीएफ खगड़िया को बहुत बहुत धन्यबाद दिया ।
यात्री ने गलती से दूसरे को बैग उतार लिया सही पहचान कर यात्री को सुपुर्द किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


