जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
रा० मध्य विद्यालय मांदिल, जहानाबाद के परागण में शिक्षक /अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में सैकड़ो अभिभावक ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया बैठक की अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक डॉक्टर अरविंद चौधरी ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का रख रखाव ,साफ सफाई, शैक्षणिक व्यवस्था बहुत अच्छा है ,विद्यालय संचालन एवं एमडीएम संचालन गुणवत्तापूर्ण हो रही है। उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त किया। उक्त मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा की सरकार द्वारा सभी छात्राओं को ई- शिक्षा कोष पर विवरण अपलोड करना है, जिसमें आधार नंबर और खाता नंबर अनिवार्य है ,इसलिए आप लोगों से अपील है, कि सभी बच्चों का आधार यथाशीघ्र खुलवाए ।साथ ही विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत विद्यालय में आने हेतु माता-पिता , अभिभावक को प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित होने वालों में शीला कुमारी ,रानी अर्पणा , राकेश रंजन,सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद, सुंदरपुरी जी, कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, कुमार नवनीत, कंजीत मांझी ,गंगा पासवान, शक्ति कुमार, सरजू चौधरी, रेणु देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी ,युगल किशोर ,चंपा देवी, विभा देवी, लाली देवी, सोनी देवी समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।


