42.4 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

हर घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर का शुभारंभ जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के कर कमलों द्वारा किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  बिहार सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी एवं ग्रामीण जनता की चिरप्रतीक्षित हर घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की योजना का शुभारंभ खगड़िया जिला में माननीय जिलाधिकारी महोदय श्री अमित कुमार पांडेय, भा0प्र0 से0 के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर उनके साथ अपर समाहर्त्ता श्रीमति आरती, खगड़िया प्रखंड प्रमुख श्रीमति काजल कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री तेज नारायण, विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री संतोष कुमार , माननीय मुखिया, सरपंच एवं वार्ड पार्षद गण भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अनावरण किया। निर्धारित समय सीमा से कम समय में शहरी क्षेत्रों में 7 लाख 12 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर बिहार स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। और अब इसकी शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है। माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि मीटर लगाने की शुरुआत नगर परिषद एवं उसके आसपास के पंचायतों से की जाए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आवास एवं मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के आवास में भी प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाए जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया। इसके अलावा उन्होंने विस्तृत रूप से नए और तकनीकी रूप से उन्नत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग जाने के पश्चात उपभोक्ता अपनी खपत के अनुसार रिचार्ज कराकर बिजली उपयोग कर सकते हैं और अनावश्यक बिजली खर्च से बच सकते हैं। इसके अलावा बेहतर बिलिंग प्रक्रिया होने के कारण गलत बिलिंग भी नहीं होगी जिससे लोक शिकायतों में भी काफी कमी होगी। उनके द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र सभी आम जनता के घरों में तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य पूर्ण करने का भी निर्देश प्रदान किया गया। विद्युत अधीक्षण अभियंता ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदों के बारे में विस्तार से बताया कि इससे बिल संबंधी सभी शिकायतों जैसे समय पर बिल न मिलना, गलत बिल मिलना, समय पर भुगतान न कर पाने के कारण अधिभार का भुगतान करने के लिए विवश होना इत्यादि से बच सकते हैं और साथ ही 2.5% के छूट का लाभ भी ले सकते हैं। इस अवसर पर खगड़िया के विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री नटवर लाल गुप्ता एवं खगड़िया जिला के विद्युत विभाग के अन्य अभियंतागण भी मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें