जगदूत् न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
आज भारतीय जनता पार्टी के अरवल जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरि सहनी का अरवल में आगमन हुआ।इस अवसर पर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान हरि साहनी ने पत्रकारों को बताया कि अरवल जिले के विकास के लिए हमने सभी अधिकारियों से बातचीत कर उचित दिशा निर्देश दिया है ।और कहां है कि जितना जल्दी हो सके अरवल जिले को अग्रणी जिले में शामिल करें। जाम की समस्या को लेकर भी उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है ।कि जितना जल्दी हो सके इससे निजात दिलाने की कोशिश करें। अरवल जिले में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी को लेकर भी मंत्री जी के सामने शिकायत किया गया। अरवल आगमन को लेकर सुबह से पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा जगह-जगह पर जगह-जगह पर पर स्वागत की तैयारी की गई थी। इस अवसर पर अरवल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, मुन्नी चंद्रवंशी, टोनू मिश्रा,अनिल यादव, विकास यादव और राम तिवारी के द्वारा हरि सहनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


