42.4 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक भटकती हुई लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन , मेडिकल जांच कराके सही सलामत सुपुर्द कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर निगरानी के दौरान एक नाबालिक लड़की को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम और पता अनु कुमारी ( बदला हुआ नाम)उम्र लगभग 15 वर्ष घर-वराह टेनी, थाना उदय किशनगंज जिला मधेपुरा बताईं । स्टेशन पर अकेले आने कि बात पूछताछ करने पर उसने बताई कि मेरे बहन और जीजा घर से निकले थे, उनके पीछे-पीछे मैं भी राजस्थान जाने के लिए घर से भाग आई परंतु जीजा और दीदी नहीं मिले, जिसके कारण मैं भटकते भटकते हुए खगड़िया स्टेशन पर आ गई, फिर खगड़िया स्टेशन पर घूम रही थी तत्पश्चात लड़की को ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा की सहायता से पोस्ट लाया गया जहां 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया । समय करीब 16:00 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आए, जिन्हें उक्त लड़की को मेडिकल जांच करने के उपरांत सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें