जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत खगड़िया जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-15.01.2024 को जिला प्रशासन, खगड़िया एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में खगड़िया जिला स्थित जे.एन.के.टी. स्टेडियम, खगड़िया में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में जिला के दिव्यांग पुरूष/महिला एथलेटिक्स दिव्यांग खिलाड़ी निम्न कैटेगरी में भाग ले सकेंगे
1. शारीरिक विकलांगता
2. मंदबुद्धि
3. दृष्टिहीन
4. बहरा-गूँगा
इक्छूक भाग लेने वाले दिव्यांग खिलाड़ी सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता प्रमाण-पत्र खेल भवन-सह-व्यायामशाला, खगड़िया में कार्यालय अवधि में आकर दिनांक-06.01.2024 से 14.01.2024 तक प्राप्त कर सकते है।
विशेष जानकारी के लिए कार्यालय का मो0 नं0-9835267369, 8936896877 से संपर्क कर सकते है।


