42.1 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

खेग्राम का जिला कमेटी की बैठक संपन्न| 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन करने का फैसला

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

भाकपा माले कार्यालय में खेग्रामस का जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रविदास की अध्यक्षता में की गई| पर्यवेक्षक बतौर भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह सहित जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, कामरेड बुद्धदेव यादव, कामरेड ललन किशोर आजाद, अबधेश पंडित, दीपक चंद्रवंशी, कामरेड भागीरथ मांझी, कामरेड उदय पासवान एवं जिला कार्यालय सचिव राम उदय कुमार बैठक में उपस्थित थे| बैठक में सभी सदस्यों ने मांग किया कि ( 1)सरकारी घोषणा के अनुसार सभी मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड देने तथा काम देने की सरकार ने घोषणा की है इसे सरकार अमली जामा बनाए साथी साथ सालों भर गारंटी करने के लिए कृषि कार्य को मनरेगा कार्य से जोड़ा जाए तथा फर्जी जॉब कार्ड रद्द करने की मांग की गई |
(2)मनरेगा का आवंटन कम से कम राष्ट्रीय स्तर पर ढाई लाख करोड़ रूपया होना चाहिए ताकि ग्रामीण बेरोजगारी के दंश से निजात पाने में यह योजना हद तक कारगर बन सके |
(3)शहरी एवं ग्रामीण गरीबों के लिए राज्य समग्र आवासीय योजना जाए केंद्र सरकार की 3 करोड़ घरों की घोषणा अपर्याप्त है |इसके अलावा प्रति आवास धन आवंटन भी अपर्याप्त है घरों की संख्या बढ़ाया जाए तथा राशि के मामले में काम से कम प्रति आवास 7 लाख रुपया किया जाना चाहिए|
(4)पांच गारंटी कानून के तहत तमाम गरीब मजदूर किसानों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराया जाए एवं फर्जी बिल वापस लिया जाए|
(5)तमाम वृद्ध एवं विधवा विकलांग पेंशनधारियों को प्रतिमाह₹1000 किया जाए|
(6)वास आवास नए कानून बनाया जाए बसे हुए लोगों को वासकी पर्चा दिया जाए और तमाम गरीब मजदूरों को 5 डिसमिल जमीन दिया जाए|
(7)स्वास्थ्य विभाग में ओ टी पी दिए बगैर इलाज के लिए रोका जा रहा है, तमाम गरीबों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए|
(8) शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की दाखिला के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता तय कर दी गई है| ऐसे में जिले में भारी बांधली है| सरकार स्तर पर पर्याप्त साइबर खोला जाए ताकि समय अवधि में आधार कार्ड बनाकर उनका विद्यालय में दाखिला किया जाए|(9)लोकसभा चुनाव के बाद दलित महादलित पर अत्याचार बढ़े जिस पर रोक लगाया जाए तथा उनके गिरफ्तारी किया जाए| आज की बैठक में काम पाने वाले तमाम मजदूर को मनरेगा मजदूर संगठन बनाने का गांव-गांव में अभियान चलाने का फैसला लिया उक्त मुद्दों को लेकर 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा|

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें