जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जहानाबाद गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना को मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि डीएम आवास के सामने रेलवे यार्ड के पास कुछ अपराध कर्मी अपराध की योजना बना रहे थे! जिसे आरक्षी अधिक अधीक्षक को अवगत कराया गया! तत्काल एक टीम गठित की गई! सदर जहानाबाद पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई! इस मौके पर दो युवक गिरफ्तार किया गया! गिरफ्तार युवक से पूछताछ के क्रम में अपना नाम बताया की एक का नाम चंदन कुमार तथा दूसरे का नाम सोनू कुमार है! दोनों पऺच मोहल्ला निवासी बताया जाता है! जब इसकी तलाशी ली गई तो पॉकेट से 100 ग्राम का स्मैक पकड़ा गया! दोनों युवक नगर थाना अंतर्गत पंच मोहल्ला निवासी के टेंपो चालक तथा दूसरा कपड़े के दुकान में काम करता था! नाग के मुख्य सरगना इसमें कितना शामिल है इन सबों का बारे में पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही स्मैक सरगना सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा! उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने कच्छ में पत्रकारों को दी!


