36.2 C
Khagaria
Monday, April 27, 2026

जदयू कार्यालय में नये मंत्रीमंडल गठन पर नेताओं ने मनाया जश्न

*केन्द्रीय मंत्रीमंडल में बिहार से सम्मानजनक भागीदारी:बबलू मंडल*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नवगठित केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र व अतिपिछड़ा के नेता रामनाथ ठाकुर तथा खगड़िया के लाल लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित एनडीए के सभी आठ माननीय सांसदों को जगह मिलने पर कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में सोमवार को जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल व पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत बिहार के सभी नये मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
मौके पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि नव गठित केंद्रीय मंत्री मंडल में बिहार से सम्मान जनक भागीदारी मिली है,जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समदर्शी सोच एवं सम्यक् विचार का परिचायक है।इसके लिए हम जदयू परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के कार्यकाल में बिहार को अपेक्षापूर्ण आर्थिक हिस्सेदारी मिलने की प्रबल उम्मीद है और केंद्र सरकार की सहायता से व लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सूबे बिहार में और तेजगति से चौतरफा विकास होगा।युवाओं को रोजगार मिलेगा,छात्र, किसान व महिलाओं के हितों को देखते हुए पुरा काम किया जाएगा।विकसित भारत बनाने के नारों को पुरा किया जाएगा।इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल,जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल ,जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव दिलीप कुमार पोद्दार,समाजसेवी सुभाष चन्द्र जोशी,पूर्व नगर परिषद् सदस्य वीरेन्द्र पासवान,अनिल राय एवं राजीव ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें