29.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर नीतीश कुमार को दिया बधाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया दिल्ली में गत दिन जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तत्कालीन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे के उपरांत उनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाते ही वे तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये हैं।इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर शहर स्थित जदयू कार्यालय में जदयू नेताओं के बीच हर्ष का माहौल देखा गया।जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समदर्शी नेतृत्व में व इनके राजनीतिक सुजबुझ का लाभ लेकर पार्टी संगठन एकबार फिर से राष्ट्र स्तर पर सशक्त और प्रभावशाली बनकर उभरेगी। इनके नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ हमलोग लड़ेंगे और संविधान ,लोकतंत्र,अतिपिछड़ा-पिछड़ा, अनुसूचिति जाति- अनुसूचित जनजाति व महिला विरोधी भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।उन्होंने निर्वर्त्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ललन बाबू के नेतृत्व में भी पार्टी साकारात्मक रूख पर आगे बढ़ी अब और आगे बढ़ेगी।वहीं जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा, जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,शम्भु झा,अशोक कुमार सिंह,अरूण केसरी,डॉ0 विद्यानन्द दास,चन्दन कश्यप ,मनोज कुमार सिंह,केदार प्रसाद सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,लोहा सिंह मुखिया,राजनीति प्रसाद सिंह,मो0 शहाव उद्दीन,अविनाश पासवान, रामविलाश महतों ,पुरूषोतम अग्रवाल,नीलम वर्मा,अजय मंडल,चन्दन कुमारी , निर्मला कुमारी ,वीणा पासवान,अरविन्द सिंह,श्रम एवं तकनीकि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार,प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटून ,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया, ,जदयू नेता धीरेन्द्र कुमार यादव,युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी ,रामप्रकाश सिंह, अमरेन्द्र सिंह,मायाराम मंडल,अशोक राय,संजय सिंह कुशवाहा,सुबोध साह,जिला महासचिव दिलीप पोद्दार, मो0 फिरदोस आलम,अनुज कुमार शर्मा,मो0 नासीर इकबाल ,पंकज कुमार चौधरी ,पंकज कुमार,अंगद कुमार,कमलकिशोर पटेल,सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,किरणदेव करण,पार्वती देवी, ममता जयसवाल, पूनम जयसवाल,नवनीत कुमार, जयजयराम कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि जदयू नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें