जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 12/14 स्थित चकहुसैनी गांव में सोमवार को विकास कार्यों को नई गति मिली। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने जल जीवन हरियाली अभियान के तहद तीन कुआं का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताया कि नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर 12 /14 स्थित चकहुसैनी गांव के कुल लगभग 6 लाख 55 हजार रुपए की लागत से मारोमती एवं सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य कराया गया है। वहीं मुख्य सभापति ने कहीं कि नगर पंचायत क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
ताकि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो सकें। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू ने कहा कि यह निर्माण कार्य लोगों की लंबे समय से चली आ रही हैं ।आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। वही उन्होंने कहा कि लगातार मानसी नगर पंचायत को विकाश की ओर अग्रसित किया जा रहा है। ताकि नगर पंचायत के लोगो को कोई कठिनाई नहीं हो। जबकि मानसी नगर पंचायत को ग्रीन मानसी क्लीन मानसी का सपना साकार हो पाएगा।
जल जीवन हरियाली अभियान के तहद,तीन कुआं का विधिवत फीता काट कर किया उद्घाटन, प्रभा देवी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


