26.7 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

जिला अधिकारी रिची पांडे के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिला अधिकारी रिची पांडे के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं सभी डेवलपमेंट पार्टनर के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ संबंधित सभी प्रखंडों का एचएमआईएस के डाटा को लेकर बात किया गया जिन प्रखंडों का डाटा खराब स्थिति में पाया गया उस प्रखण्ड के संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की उसपर सुधार करे और कार्य में लापरवाही न बरतें। जिले के कुल सात पंचायत के मुखिया को टी बी मुक्त पंचायत करने को लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में जिला अधिकारी के द्वारा परसौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है की 15 जुलाई तक अस्पताल को नए भवन में स्थांतरित करना सुनिश्चित करेंगे।सभी प्रखंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया की अपने अपने प्रखंड अंतर्गत चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर उचित कारवाई करते हुए उसे बंद कराए एवम अल्ट्रासाउंड किलिनिक पर विशेष नजर रखे जिस से किसी का लिंग परीक्षण पर रोक लगाया जा सके। संस्थागत प्रसव में सुधार लाने के लिए सभी आशा के पिछले तीन माह के प्रसव रिकॉर्ड चेक करते हुए उन पर उचित कारवाई करने की बात कही गई साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं से लोगो को अवगत कराते हुए समाज को जागरूक करने की बात कही गई। सदर उपाधीक्षक को ये निर्देशित किया गया है की वो अपने अस्पताल से मिलने वाली सेवाओं में सुधार लाए साथ ही साथ अल्ट्रासाउंड होने की सांख्य में वृद्धि लाये। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु निर्देश भी दिया गया और एनीमिया मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव, बच्चों का 100% टीकाकरण इसके साथ-साथ एंबुलेंस की फैसिलिटी सभी अस्पताल में हो और कालाजार मलेरिया पलेरिया के साथ-साथ स्वास्थ्य उप केंद्र का भी संचालन सही ढंग से हो इसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया । इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, डीएस डॉ सुधा झा, डीआईओ डॉ मुकेश कुमार, DVBDCO डॉ आर के यादव, ICDS के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कंचन गिरी, डीपीएम असित रंजन, डीएम&ई संतोष कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक समरेंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार,सभी सीडीपीओ, पिरामल फाउंडेशन से क्षेत्रीय लीड मानस कुमार, डिस्टिक लीड प्रभाकर कुमार प्रोग्राम लीडर रोहित कुमार, WHO एसएमओ डॉ हरी तेजा सभी बी एच एम, और बी सी एम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें