35.3 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

ट्रैफिक नियमों का पालन करें जिलावासी ,  डीएम अलंकृता पांडे

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा अरवल मोड़ एवं अंबेडकर चौक पर वैसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की गई। अरवल मोड़ के पास बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चला रहे 30 चालकों पर कार्यवाही करते हुए चालान की वसूली भी की गई एवं इसके साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ा संदेश दिया गया कि स्वयं एवं दूसरों के जान को खतरे में ना डालें एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा अंबेडकर चौक पर भी एक दर्जन से ज्यादा वाहनों पर कार्यवाई की गई एवं उनसे चालान वसूली की प्रक्रिया की गई ।
जिला परिवहन पदाधिकारी भी आज विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों की जांच के लिए सड़क पर उतरे एवं उनके द्वारा शाम 4 बजे तक ,16 दूपहिया वाहनों पर कुल 61500 रुपए का चालान किया गया। बिना हेलमेट पहने दो पहिया गाड़ी चलाना, प्रदूषण जांच के कागजात न होना , वाहन के कागजात दुरुस्त न होना जैसे कई बिंदु है जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई ।साथ-साथ लोगों को नसीहत भी दी गई कि इस तरह की गलतियों को ना दोहराएं एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
जिला प्रशासन को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुर्घटनाओं से दो चार होना पड़ता है इसमें लोगों के जान – माल की भारी क्षति होती है। जिला परिवहन कार्यालय एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा पहले भी लगातार नियमों की अनदेखी नहीं करने की अपील की जाती रही है।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला वासियों को स्पष्ट नसीहत दी जाती है कि सड़क पर ट्रैफिक नियम के पालन की मंशा के साथ उतरे, स्वयं भी सुरक्षित रहे एवं अन्य यात्रियों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ ना करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से सख्ती से निबटे।
सभी जिलावासियों से जिला प्रशासन की तरफ से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन उनके जान एवं माल दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें