जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जूलाई 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज ब्रजेश कुमार ने न्यायिक पदाधिकारी के साथ की पुनः समीक्षा बैठक जिला जज ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी करें। अब तक पहचान किए गए आपराधिक सुलहनिय मामलों की सूची में और वृद्धि करें। ज्यादा से ज्यादा मामला तुरंत चिन्हित कर और नोटिस जारी करने के कार्यों में तेजी लाएं ।
आम जनों गरीब वंचितों असहाय निर्धन लोगों को निःशुल्क न्याय के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर तले ज्यादा मामला निष्पादन करनें में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। तभी प्राधिकार के दायित्व का संकल्प पूरा होगा।
समय से पूर्व ही अपराधिक सुलहनिय, चिन्हित मामलों में प्रि सिटिंग के माध्यम से वाद निष्पादन करने के लिए गंभीरता पूर्वक सरल एवं लचीला तथा व्यावहारिक रूप अपनावे ताकि ज्यादा से ज्यादा मामला निष्पादन हो सके। जिला जज ने प्राधिकार सचिव रणजीत कुमार से कहा कि न्यायालय से निर्गत नोटिस को और तेज गति से तामिल करने के लिए पूर्व से प्रतिनियुक्त किए गए पारा विधिक स्वयंसेवक के स्थान पर और अधिक पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा नोटिस का तामिल सुनिश्चित कराया जा सके।
प्राधिकार सचिव ने बतलाया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए 11 के स्थान पर 15 पारा विधिक स्वयंसेवक को जिले के सभी प्रखंड एवं थाना स्तर पर नोटिस तामील करने के लिए प्रतिनियुक्ति किया गया है। एवं सभी थाना अध्यक्ष के स्तर से भी नोटिस तामील करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी पारा विधिक स्वयंसेवक को जागरूकता के माध्यम से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के समापन उपरांत तुरंत ही एक विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 29 जुलाई से 3 अगस्त तक की गई है। इसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को निपटारा कराया जाएगा। कोई भी पक्षकार गण का यदि सुलहनीय मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है तो वो अपना मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में निष्पादन करा सकते हैं। इस बैठक में अदिति कुमारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कुमारी डिंपी, अंकित रंजन , उपस्थित थे।


