28.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नेहरू युवा केंद्र खगड़िया के द्वारा जनकल्याण युवा क्लब खुटहा के माध्यम से नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू उत्क्रमित हाई स्कूल खुटहा के मैदान में कराया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक रामानंद यादव शिक्षक गण एवं शिक्षिकाए तथा ग्रामीण उपस्थित थे। इस नारी शक्ति फिटनेस प्रतियोगिता में कल 38 प्रतिभागी ने भाग लिया जिसमें से ज्योति कुमारी प्रथम स्थान , प्रियंका कुमारी ने दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर नीतू कुमारी रही। इस प्रतियोगिता का न्यायाधीश शबनम कुमारी, जितेंद्र सर एवं रणधीर सर थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए रणधीर सर ऋषिराज कुमार सुमन कुमार श्याम देव कुमार कमलेश कुमार चांदनी कुमारी जितेंद्र कुमार यादव तुलसी कुमार ने भरपूर सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रामानंद यादव ने सभी प्रतिभागी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याण युवा क्लब के सचिव रंजीत कुमार पंडित से अपील भी किया कि आप इसी तरह का प्रतियोगिता कराते रहिए जिससे बच्चों में खेल के प्रति उत्साहा बढ़े। अंत में युवा क्लब के सचिव रंजीत कुमार पंडित ने आए हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह आप लोगों का प्यार मिलता रहे तो हम हर संभव सभी खेलों का आयोजन करने का प्रयास करता रहूंगा ।।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें