जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर , अरवल : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह पटना जिला के संगठन प्रभारी डॉक्टर परमानंद सिंह ने कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके के इब्राहिमपुर के देवानंद साव के घर जाकर मुलाकात की मालूम हो कि एक माह पूर्व देवानंद साव के माता भ्राता एवं पुत्र का आकस्मिक निधन सात दिनों के अंदर हो गया था देवानंद साव से मुलाकात कर उन्हें शांतबना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया वहीं करपी प्रखंड क्षेत्र के नादी गांव में यमुना सिंह की 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार का आकस्मिक निधन होने पर पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर शांतबना दी इसके बाद किंजर थाना क्षेत्र के अंगारी चकिया ग्राम के जंग बहादुर सिंह की 45 वर्षीय पत्नी एवं 25 वर्षीय पुत्रवधू की आकस्मिक निधन होने पर उनके शोक संतपत परिवारों से मिलकर शांतबना दी एवं ढाढ़स बढ़ाया इनके साथ पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अयोध्या प्रभाकर जिला सचिव संजीत कुमार उपेंद्र सिंह राजकुमार मुन्ना कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे


