जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय बिंद ने किया । विश्वकर्मा योजना के कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन लाभ तथा समाज के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए पहली बार केंद्र सरकार ने आवेदन के साथ सात दिन के प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अनुसार मिले किट तथा व्यापार के लिए बगैर जमानतदार के बैंक से एक लाख रूपये की किफायती दर पर 18 माह के लिए ऋण की व्यवस्था किया है। युवा वर्ग इसका लाभ उठा सके। जिला महामंत्री धीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से राजमिस्त्री, बुनकर, नाई, सोनार, लोहार, बढ़ई, मल्लाह, कुम्हार, चर्मकार सहित 18 असंगठित क्षेत्र के लोगों को बगैर जाति, निवास तथा आय प्रमाण पत्र के लाभार्थियों को रोजगार विस्तार का लाभ मिल सकेगा ।इस बैठक में लोकसभा विस्तारक दुर्गेश चौबे जी जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार नगर महामंत्री संतोष चंद्रवंशी, सत्येंद्र विश्वकर्मा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष किशोरी साह आईटी सेल सबल चौहान आदि कई कार्यकर्ता बैठक में भाग लिए एवं कार्यक्रम के लिए विस्तृत से जानकारी दी गई।


