32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति 14 जुलाई को 51 जोड़े का सामूहिक विवाह कराएगा

*महामहिम राज्यपाल देंगे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद*

जगदूत न्यूज  जहानाबाद नेटवर्क 

गया।माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा 14 जुलाई को 51 जोड़े का सामुहिक विवाह कराया जाएगा। यह जानकारी माँ ब्लड सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक कन्हैया अग्रवाल (कन्नू) ने दी है। अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी ने रविवार,14 जुलाई को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में आयोजित होने जा रहे “एक विवाह ऐसा भी” के 12 वें संस्करण में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की मौखिक स्वीकृति प्रदान कर मानवता का मान बढ़ाया है! कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि पटना के महाराणा प्रताप भवन आर्य कुमार रोड में शादी का सभी विधि विधान आयोजित होगा। इसमे वर एवं वधु पक्ष के लोग मौजूद रहेंगे। बारात यहीं से संध्या 4:00 बजे निकलेगी जिसमें 51 अलग अलग घोड़े पर 51 दूल्हे राजा बैठेंगे। बारात में दो बैंड पार्टी, एक ढोल ताशा तथा सीमा सुरक्षा बल का बैंड भी साथ मे रहेगा। इस बार स्काउट गाइड के वॉलंटियर्स भी रहेंगे। शहर की कई संस्थाएं इस सामूहिक विवाह का हिस्सा बन रही है. इस विवाह समारोह में मुस्लिम समाज भी अपना सहयोग दे रहा है।विवाह हेतु श्रीकृष्ण मेमोरियल में 16 हजार स्क़वायर फ़ीट का पंडाल बनाया जा रहा है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि महामहिम जी सामुहिक विवाह में भाग लेने वाले जोड़े को आशीर्वाद देंगे साथ ही भारत सरकार, बिहार सरकार के आर्थिक सहयोग के जरिए थैलीसीमिया को हराने वाले मौके पर उपस्थित बिहार के नन्हें बच्चों से भी मिलकर जिनका समिति के सहयोग से बोन मैरो ट्रांसप्लांट के बाद हर पंद्रह दिन पर ब्लड चढ़ाने से छुटकारा हो गया है, उनका उत्साह वर्धन करेंगे।इस मौके पर संस्थापक सदस्य मुकेश हिसारिया ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित देशभर से चुने हुए पांच शख्सियत राज सोनी कलाकार, डॉ सुनील भट्ट डॉक्टर, सुश्री अर्चना तिवारी पत्रकार आलोक पांडेय सुप्रसिद्ध गायक स्वाति मिश्रा सुप्रसिद्ध गायिकाका सम्मान भी महामहिम करेंगे।
इस मौके पर थैलेसीमिया एवं ब्लड डोनेशन कैम्प-
इसी दिन यानी 14 जुलाई को ही बैंक रोड स्थित दादीजी मंदिर के चौथे फ्लोर पर थैलेसीमिया कैम्प आयोजित किया जाएगा जिसमे 30 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे अपने भाई बहन के साथ आ रहे हैं। अगर उनका 100% मैच कर गया तो सरकार के सहयोग से उनका भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाया जाएगा जिससे उन्हें हर 15 दिनों पर ब्लड चढ़ाने से मुक्ति मिलेगी। मौके पर नवोदय ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल कैम्पस में मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया जा रहा है। जिससे प्राप्त ब्लड को माँ ब्लड बैंक में लोगों की जरूरत के लिए दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिस्सारिया,अध्यक्ष जगजीवन सिंह सचिव और शिव कुमार गुप्ता,संयोजक कन्हैया अग्रवाल (कन्नू), कोषाध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल, सह संयोजक जितेंद्र कुमार (जीतू) आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें