*भाजपा ने की बैठक, कहा भाजपा ने जो जो वादा किया वह पुरा हो रहा है- राजाराम सिंह*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी नगर पंचायत के रामजानकी ठाकुवारी मंदिर के प्रांगण में मानसी प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कि, जहाँ बुथ की मजबुती एवं पन्ना प्रमुख कै लेकर गंभीर विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए राजाराम सिंह ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने आम जनमानस से जो भी वादा किया है। वहीं पांच सौ सालो से अयोध्या में राममंदिर को लेकर जो आज भगवान श्रीराम की भव्य मंदिर बनने जा रहा है। श्री सिंह ने कहा भाजपा की सरकार में राम राज्य लौटने वाला, सभी धर्मों को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की गठबंधन सरकार फिर से बनेगी एवं बिहार में भाजपा अपना परचम लहरायेगी। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की किये गये कार्य को घर घर जाकर बताने का अपील किया है। बैठक में जिला महामंत्री प्रोफेसर इन्दुभूषण कुशवाह,रवि राज, विधानसभा विस्तारक त्रिभुवन पासवान के अलावा प्रखंड महामंत्री पवन कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष चन्द्र गुप्त कुमार, अवधेश मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सनम कुमारी, सभी सात पंचायत के शक्ति केन्द्र प्रमुख, प्रखंड मंत्री अनिल साह प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन गुप्ता, बिजेंद्र यादव,पवन पोद्दार, उज्जवल आनंद,सुमन कुमार समेत सभी पंचायत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


