जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
इस क्रम में उन्होंने जिला आयोग के द्वारा पारित आदेष, काउज लिस्ट, उपस्थिति पंजी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम रंजन मिश्र, प्रभारी सदस्य सैयद मोहतषीम अख्तर सहित कार्यालय प्रभारी श्रीमति शैम्पु कुमारी, राहुल कुमार, अवधेष कुमार, दिपक कुमार, सुबोध कुमार, अजीत कुमार एवं अन्य उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने कई अधिवक्ताओं से भी भेंट किया और जहानाबाद आयोग के न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में वह काफी संतुष्ट दिखे। इस बाबत राज्य आयोग के सदस्य ने बताया की राज्य आयोग के अध्यक्ष के निर्देषानुसार जिला उपभोक्ता आयोग का निरीक्षण किया गया है।


